फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई बाबा की पालकी शोभायात्रा निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

-- साईं भजन संध्या में किया गया बाबा का गुणगान

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । साईं कृपा मंदिर के स्थापना दिवस पर साईं बाबा की पालकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक यात्रा में बाबा के भक्तों ने शिरकत की, इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। बुधवार को श्यामपुर स्थित जगशांति विहार से साईं कृपा मंदिर के संस्थापक एसपी अग्रवाल की अगुवाई में बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई व विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान बाबा की पालकी का विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आयोजित साईं भजन संध्या में चंद्रमणि त्रिपाठी व राजस्थान के गायक दीपक राणा ने आध्यात्मिक प्रस्तुतियां देकर बाबा का गुणगान किया। धार्मिक अनुष्ठान में नवदीप नागलिया, प्रदीप बोस, सुदेश शर्मा, प्रदीप नागलिया, लक्ष्मी, मंजू, नवनीत नागलिया आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें