फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफ्टिंग जोन में पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने पर हुआ विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
राफ्टिंग जोन में सुविधाएं बढ़ाने पर दिया जोर
विज्ञापन

-- गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया फैसला

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । गंगा राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक में तीर्थनगरी में राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं पर विचार विमर्श किया गया। बुधवार को मुनिकीरेती स्थित नगर पालिका सभागार में समिति के उपाध्यक्ष व उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं व भविष्य में जुटाई जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैय्या कराना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। राफ्टिंग जोन में सीसीटीवी कैमरे लगाने, राफ्ट कैंपों व गंगातट पर जाने के लिए पर्यटकों के लिए सड़क, शौचालय, यूरिनल और चेंजिंग रूम की व्यवस्था को मुकम्मल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कहा गया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही राफ्टों पर रोक लगाना जरूरी है। सभी राफ्ट व्यवसायी निर्धारित नियमों का पालन करेंगे तभी राफ्टिंग के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। समिति के सदस्यों का कहना है कि उक्त तमाम बिंदुओं पर निगरानी की आवश्यकता है। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी विजेंद्र कुमार जेठा, सिंचाई विभाग के एई एमएस बलोनी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा, रेंज अधिकारी स्पर्श काला, समिति के सदस्य दिनेश भट्ट, देवेंद्र रावत, दिनेश कठैत, बुद्धि सिंह नेगी, वेद प्रकाश मैठाणी, विक्रम कोटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें