फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में 22 नए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के 22 विभागों में विभागाध्यक्ष पद पर नई तैनाती की गई हैं। इन विभागों के विभागाध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो चुका था। विवि एक्ट के अनुसार विभागाध्यक्षों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। नवनियुक्त विभागाध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी आदेश कुलपति की ओर से जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन ने मंगलवार देर शाम नए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए। नव नियुक्त विभागाध्यक्षों में हेप्रेके के प्रो. एआर नौटियाल (बिड़ला परिसर), सीड साइंस के प्रो. जेएस चौहान (बिड़ला परिसर), गृह विज्ञान की डा. रेखा नैथानी (टिहरी परिसर), भौतिक विज्ञान के प्रो. पीडी सेमल्टी (टिहरी परिसर), सांख्यकीय विभाग के प्रो. वीएस सिंह (टिहरी परिसर), कामर्स विभाग के प्रो. केएस रमोला (टिहरी परिसर), सचिवीय पद्धति के डा. जेडीएस नेगी (टिहरी परिसर), भूगर्भ विज्ञान के प्रो. वाईपी सुंद्रियाल (बिड़ला परिसर), भूगोल विभाग के प्रो. एमएसएस रावत (बिड़ला परिसर), प्रसार शिक्षा विभाग के प्रो. अरुण बहुगुणा (बिड़ला परिसर),कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. एमएसएम रौथाण (बिड़ला परिसर), यूसेक विभाग के प्रो. एनएस पंवार(बिड़ला परिसर), हिंदी विभाग की प्रो. मंजूला राणा (बिड़ला परिसर), संगीत विभाग की प्रो. आशा पांडे (बिड़ला परिसर), मानव विज्ञान विभाग के प्रो. वीएस चौहान (बिड़ला परिसर), दर्शनशास्त्र की प्रो. इंदू पांडे (बिड़ला परिसर), मनोविज्ञान की प्रो. आर रावत (टिहरी परिसर), लॉ विभाग के प्रो. एसएसी गुप्ता (पौड़ी परिसर), वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. डीपी वशिष्ठ (बिड़ला परिसर), पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो. आरसी शर्मा, जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. बीएस बिष्ट (टिहरी परिसर),पत्रकारिता विभाग के प्रो. एआर डंगवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें