फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरास मोटर पुल लिंक मार्ग को वितीय स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। नवनिर्मित श्रीनगर-चौरास मोटर पुल से चौरास लिंक मार्ग निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृत मिल गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 41 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार किया गया था।
विज्ञापन

चौरास मोटर पुल के लिए टिहरी जनपद की सीमा पर लिंक मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब दो किमी लंबे लिंक मार्ग के लिए 9 करोड़ 41 लाख स्वीकृत किए गए हैं। पूर्व में एक जनवरी को पुल के लोकार्पण की तिथि तय थी, जिस पर चौरासवासियों ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए 28 दिसंबर से चौरास पुल के समीप धरना शुरू कर दिया था। 31 दिसंबर को विधायक विनोद कंडारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। अब लिंक मार्ग निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें