फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी थैंग मोटर मार्ग पर ठप रही वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बीस किलोमीटर मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही नहीं हुई। चांई गांव के ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद की हुई है। वहीं एसडीएम योगेंद्र सिंह ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तीन दिन में ग्रामीणों को मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग के निर्माण के आठ वर्ष बाद भी चांई गांव के ग्रामीणों को सड़क के लिए काटी गई भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया। इससे नाराज ग्रामीणों ने चांई गांव के समीप सड़क के बीचों-बीच पत्थर लगाकर आवाजाही बंद कर दी थी। ग्रामीण उमेश राणा और कुशल सिंह का कहना है कि जब तक मुआवजे का भुगतान नहीं हो जाता, सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी। इधर, एसडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तीन दिन में ग्रामीणों को मुआवजे का भुगतान कर देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें