फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने किया पुलिस कार्रवाई का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नीति घाटी कल्याण समिति चमोली से जुड़े भोटिया जनजाति के महिला-पुरुषों ने पुलिस प्रशासन पर अवैध शराब के नाम पर ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक धरना भी दिया।
विज्ञापन

घाट क्षेत्र के भोटिया जनजाति के गांव बिजार में पुलिस प्रशासन की शराब के विरोध में की जा ही कार्रवाई का नीति घाटी कल्याण समिति ने विरोध किया है। बुधवार को समिति से जुड़े लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक धरना देकर एक सभा की। समिति के सचिव धीरेंद्र गरोड़िया ने कहा कि पुलिस के जवान सादी वर्दी में गांव में घुसकर ग्रामीणों को परेशान कर रहे है। कहा गया यदि पुलिस का यही रवैया रहा तो जनजाति समिति की ओर से आंदोलन किया जाएगा। डीएम आशीष जोशी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर अनिल बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत, सुपिया सिंह, बख्तावर सिंह, कुंदन सिंह, चंद्रशेखर, पूरण सिंह राणा, सावित्री, सुशीला, सुनीता, कश्मीरा, हेमा, जयंती, जगदीश सिंह, कल्याण सिंह और मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें