फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकादमी निखारेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर। क्षेत्र के खेल प्रेमियों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने देवभूमि कबड्डी अकादमी की स्थापना की है। 28 दिसंबर से इसके लिए पंजीकरण होंगे। पांच जनवरी से संतोषी माता ग्राउंड में खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

विकासनगर में पत्रकारों से बातचीत में अकादमी के अध्यक्ष और जीआईसी हरबर्टपुर के प्रधानाचार्य महावीर सिंह चौहान ने बताया कि यह उत्तराखंड की पहली अकादमी होगी। यहां ऐसे खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे, जो प्रो-कबड्डी जैसे नेशनल टूर्नामेंट में जगह बना सकें। उपाध्यक्ष और ओएनजीसी के अधिकारी रणवीर चौहान ने बताया कि खासकर जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र में कबड्डी के कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, लेकिन मौका न मिलने के कारण उनकी प्रतिभा निखर नहीं पाती। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी से सेवानिवृत्त राष्ट्रीय खिलाड़ी भरत सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह चौहान, कुंवर सिंह राय, जवाहर दत्त शर्मा, प्रवीण चौहान, रणवीर सिंह तोमर, सुखवीर सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें