फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौन रखकर बलिदानी वीर सैनिकों को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मौन रखकर शहीद वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

-- सेना दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों की याद में रुद्राक्ष पौधे का किया रोपण

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । सेना दिवस पर परमार्थ निकेतन आश्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और स्वामी चिदानंद मुनि ने बहादुर सैनिकों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारे संस्कार हमें बड़ों के सम्मान की सीख देते हैं। इन्हीं संस्कारों को आत्मसात कर सेना यह दिवस मनाती है, जिससे देश को अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर जवानों को सम्मान के साथ स्मरण किया जा सके। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि सेना के जवान देश की शान हैं, हमारे सैनिक हर चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हैं।
विज्ञापन

सैनिकों के बलिदान, साहस और कर्तव्य निष्ठा पर हम सभी को गर्व है। कहा कि स्वच्छता और सेवा कार्यों के लिए हर क्षेत्र के लोगों को जोड़ना अति आवश्यक है। पौधरोपण के लिए ईको टास्क फोर्स और परमार्थ निकेतन मिलकर कार्य करेगी। उनका कहना है कि सेना और संत दोनों इस दिशा में कार्य करेंगे तो इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर कमांडिंग आफिसर हरिराज सिंह राणा, यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, पूर्व प्रधान मनोज राजपूत, रामअनंत तिवारी, राजेश दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें