फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी सड़कों के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में करें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले में सुरक्षित यातायात के लिए जिलाधिकारी आशीष जोशी ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित सभी विभागों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जिले की सड़कों पर चिह्नित डेंजर जोन और खतरनाक स्थलों पर क्रैश बैरियर, पैराफिट, रिफ्लेक्टर और व्हाइट लाइन मार्किंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम आशीष जोशी ने एआरटीओ को यातायात का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के एनएच इकाई के अधिकारियों को गौचर और नंदप्रयाग में चिह्नित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को सुधारने, जिले में चिह्नित अन्य 65 संवेदनशील सड़क दुर्घटना स्थलों का परीक्षण करने, सुरक्षित यातायात के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने कर्णप्रयाग-ग्वालदम, चमोली-जोशीमठ सहित संपर्क मार्गों की खस्ताहालत पर चिंता जताते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका और पंचायतों के अधिकारियों को सड़कों पर अनाधिकृत अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करने, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना व पीटीए बैठकों में सड़क सुरक्षा की जानकारी देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने सड़क किनारे ओएफसी केबिल बिछाने के लिए की जा रही खुदाई, पेड़ कटान से सड़क पर पड़ी लकड़ी और सड़कों पर पड़े गड्ढों से दुर्घटना की आशंका जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षित यातायात के लिए कार्रवाई की बात कही। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें