फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में आयोजित होगा अभाविप का प्रांत अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 18वां प्रदेश अधिवेशन हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठनात्मक 22 जिलों के करीब 700 से अधिक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को शहर में आयोजित पत्रकार वार्ता के अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने बताया कि संगठन का 18वां प्रदेश अधिवेशन 28 जनवरी से 30 जनवरी तक हल्द्वानी में आयोजित किया जाना है। अधिवेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जोशी ने बताया कि पूरे प्रांत में संगठनात्मक दृष्टि से 22 जिले बनाए गए हैं। इन सभी जिलों से 700 से अधिक कार्यकर्ता अधिवेशन में भाग लेेंगे। अधिवेशन के दौरान प्रदीप द्विवेदी स्मृति साहसिक पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदीप द्विवेदी हरिद्वार में अभाविप के कार्यकर्ता थे, जिन्होंने गंगा में डूब रहे कुछ छात्रों को बचाया था और छात्रों को बचाते समय गंगा में डूबने से इनकी मौत हो गई थी। जोशी ने बताया कि पुरस्कार 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों को दिया जाएगा। जल्द ही पुरस्कार के लिए नामों की सूची संगठन को मिल जाएगी। अधिवेशन में प्रदेश की वर्तमान स्थिति में शिक्षा का वर्तमान परिदृश्य प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। पत्रकारवार्ता के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अधिवेशन के पोस्टर भी जारी किए। पत्रकार वार्ता में विनीत पोश्ती, आशीष रावत, योगेंद्र सेमवाल, ऋतांशु कंडारी, दीपक उनियाल, प्रमोद बलूनी, अंकुर रावत, प्रज्ञा वशिष्ठ, कोमल थापा, हिमानी नैथानी, नितिन झिंक्वाण, लक्ष्मण बुटोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें