फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में धूमधाम से मना लोहड़ी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व
विज्ञापन

-- त्रिवेणीघाट, हीरालाल मार्ग पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
- कार्यक्रम में एडीजी ने पांच लोगों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में शनिवार को लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व पर त्रिवेणीघाट में लोहड़ी कार्यक्रम का विशेष आयोजित किया गया, जिसमें एडीजी राम सिंह मीणा ने शिरकत की। इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना के बाद लोहड़ी जलाई गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों को प्रसाद के तौर पर गजक और मूंगफली आदि का वितरण किया गया। शनिवार रात त्रिवेणीघाट पर लोहड़ी पर्व को लेकर देवभूमि उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंडित वेदप्रकाश शर्मा ने लोहड़ी का विधिवत पूजन कर उसे जलाया।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि एडीजी (रूल एंड मैनुअल) राम सिंह मीणा ने कार्यक्रम में व्यापार मंडल की ओर से सामाजिक कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं और महकमों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता के लिए फीड्स ग्रुप के अजय दास, बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए उपखंड अधिकारी अरविंद नेगी, अवर अभियंता मनोज कुमार, सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र में डा. राजे सिंह नेगी और देशभर में ऋषिकेश कोतवाली को आठवां स्थान मिलने पर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को स्मृति चिह्न व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर मधुवन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी परमानंद दास महाराज, आयोजक राजकुमार अग्रवाल, जयेंद्र रमोला, शिवमोहन मिश्रा, राजपाल खरोला, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, हितेंद्र पंवार, वीरेंद्र शर्मा, मदनमोहन शर्मा, महंत बलबीर सिंह, शंकर सिंह पंवार, विमला रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला इकाई की ओर से हीरालाल मार्ग पर लोहड़ी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोहड़ी का विधिवत पूजन किया गया व जलाया गया। साथ ही लोगों को गजक, मूंगफली, रेवड़ी का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर महासभा की अध्यक्ष अनीता बहल, गीता मनचंदा, सीमा शर्मा, सुमन बहल, विमला शर्मा, मंजू क्वात्रा, मदन नागपाल, जयदत्त शर्मा, प्रदीप कोहली, श्रवण बहल, अजय कालरा, कीमती लाल चावला,अशोक मनचंदा, कृष्णकुमार सिंघल, इंद्रकुमार गोदवानी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, विनोद शर्मा, सुभाष कोहली, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें