फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जनवरी को मुख्यमंत्री का घेराव करेगा ठेकेदार महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ई-टेंडरिंग के खिलाफ आंदोलनरत उत्तराखंड राजकीय ठेकेदार महासंघ 18 जनवरी को प्रदेश के समस्त निर्माणदायी संस्थाओं में तालाबंदी और 30 जनवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री का घेराव करेगा। मांगे न माने जाने पर ठेकेदारों ने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को शहर में ठेकेदार महासंघ का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर ठेकेदारों ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण ठेकेदार प्रकाश पांडे बनने को मजबूर हो जाएंगे। ई-टेडरिंग की वजह से राज्य के हजारों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। कई लोग इसी के सहारे जीवन यापन करते हैं, उनका यह सहारा छिन गया है। इस अवसर पर कहा गया कि ई-टेडरिंग के खिलाफ ठेकेदार 5 माह से आंदोलन चला रहे है, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के समर्थन में विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखों से लिखित समर्थन पत्र लिए जाए। इस अवसर पर सुझाव दिया गया कि कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से ई-टेडरिंग से हो रही दिक्कत के संबंध में वार्ता की जाए। सम्मेलन की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी और संचालन कुलदीप कंडारी ने किया। इस मौके पर कुंवर सिंह, जगदीश भट्ट, रणजीत रावत, दिवाकर भट्ट, किशोर पोखरियाल, बुद्धि सिंह रावत, कुलदीप कंडारी, रघुवीर रावत, दिनेश रमोला, बृजमोहन रावत, लोकेंद्र रावत, जयेंद्र रावत, जसपाल नेगी, सोबत सिंह कठैत और प्रेमपति चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें