फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छै माह से टुटी रेंलिग की मरम्मत नही करा पा रहा एनएच प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत की बजाए टूटी रेलिंग पर लगाई प्लास्टिक पट्टी
विज्ञापन

-- दिल्ली-दून हाईवे पर सुरक्षा को लेकर उदासीन प्रशासन व एजेंसी

अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। दिल्ली- देहरादून हाईवे नेपालीफार्म के समीप सौंग नदी पुल पर लगभग छह महीने से टूटी दस मीटर रेलिंग की हाईवे प्रशासन मरम्मत नहीं करा पाया है। लापरवाही का आलम यह है कि जिम्मेदार हाईवे प्रशासन ने टूटी रेलिंग वाले हिस्से को प्लास्टिक लगाकर उसमें चेतावनी पट्टी लगा दी है। टूटी रेलिंग को दुरुस्त करने को लेकर स्थानीय लोग लगातार हाईवे प्रशासन से मांग कर रहे हैं। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद और राजेश जुगलाण ने बताया कि उन्होंने इस बाबत सुरक्षात्मक उपायों की मांग की थी, जिस पर हाईवे प्रशासन ने मौके पर प्लास्टिक लपेटकर उसमें चेतावनी पट्टी लगा दी है। विभागीय लापरवाही के कारण कभी भी यहां पर हादसा हो सकता है। उधर हाईवे प्रशासन के परियोजना निदेशक प्रदीप गुसाईं ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पुल की रेलिंग की मरम्मत के लिए लगातार कहा जा रहा है। उनके द्वारा मौके पर चेतावनी पट्टी लगाई गई है। यदि जोखिम की संभावना है तो एजेंसी पर जल्द पुल की मरम्मत के लिए दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें