फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीए डॉक्टर और एनआईटी के लिए हुंकार रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शुद्ध पेयजल आपूर्ति एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर के निर्माण और संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग के लिए आंदोलनरत लोगों ने प्रगतिशील जनमंच के बैनर तले हुंकार रैली निकाली। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने 30 जनवरी से पुन; अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठने का ऐलान किया। वहीं हुंकार रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विधायक केदारनाथ मनोज रावत के आने की चर्चा थी, लेकिन वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

तीन सूत्री मांगों के लिए प्रजम का नवंबर 2017 से आंदोलन चल रहा है। 2 जनवरी से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ स्वामी का प्रशासन ने 10 जनवरी को जबरन उपवास तुड़वा दिया। विरोध में शुक्रवार को भी संयुक्त अस्पताल से बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए हुंकार रैली निकाली गई। रैली में ढोल नगाड़ों के साथ जनगीत गाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया। गोला बाजार में रैली सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर स्वामी ने कहा कि श्रीनगर समेत अन्य क्षेत्रों के लोग श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के कारण तीन साल से मल.मूत्र का पानी पी रहे हैं। सरकार पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। परियोजना कंपनी ने जल निगम के 4 करोड़ रुपये देने है, लेकिन सरकार उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि जनता डॉक्टर पानी और एनआईटी मांग रही है। जवाब में सरकार पुलिस फोर्स भेज रही है। उन्होंने कहा कि उक्त समस्याओं के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दोषी हैं। वर्तमान सरकार लोगों को लड़वाने का काम कर रही है। इस अवसर पर उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार विमला कोठियाल हिमांशु अग्रवाल, मुकेश सेमवाल, प्रताप भंडारी, कमल रावत, देव सिंह नेगी आदि ने विचार रखे। संचालन जेपी पुरी ने किया।

टेंट हटवाने पर रोष
श्रीनगर। पुलिस ने शुक्रवार सुबह संयुक्त अस्पताल के सामने लगाए जा रहे आंदोलनकारियों का टेंट हटवा दिया। इस पर आंदोलनकारियों ने एसडीएम मायादत्त जोशीए सीओ धन सिंह तोमर तहसीलदार सुनील राज और कोतवाल एनएस बिष्ट के समक्ष रोष जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस उनका लोकतांत्रिक अधिकार छीन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें