गैरसैंण। ब्लाक के मेहलचौंरी और आगरचट्टी से लगा हुआ चीड़ का जंगल चार दिनों से धधक रहा है। आग के भयावह रूप के आगे वन विभाग के आग बुझाने के प्रयास बौने साबित हो रहे हैं।
वन दारोगा कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि मेहलचौंरी और आगरचट्टी के जंगलों में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। चीड़ का जंगल होने और बारिश नहीं होने से सूखे पड़े जंगल आग की आगोश में हैं। यहां छह से अधिक वन कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। शनिवार तक आग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।