फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरे-43़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की देहरादून में जहर खाने से हुई मौत पर बसपा कार्यकर्ताओं एवं परिवहन कारोबारियों ने दुख जताया।
रानीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बुधवार को शिवालिक नगर में हुई बैठक में रानीपुर विस क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि पांडे की मौत के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। बसपा नेता प्रशांत राय ने कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के कारण छोटे व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। दूसरी ओर अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के घर उजाड़े जा रहे हैं। गरीब , मजदूर, छोटे व्यापारी भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों से परेशान हो चुके हैं। सभा में संबुद्ध गौतम, सचिन, सुनील पांडे, गोविंद, सौरभ, साहिब, प्रेम, मोहनलाल, सलुमान, राव इसरार, सपन, बिजेश, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम टैंपो एसोसिएशन ने भी परिवहन कारोबारी की मौत पर शोक जताया। बुधवार को ललपारौ पुल पर एसोसिएशन ने पांच मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। एसोसिएशन के अध्यक्ष आदेश पंडित ने कहा कि ट्रांसपोर्टर व्यापारी की मौत का कारण गाड़ियों की किश्ते, इंश्योरेंस , टैक्स और बैंक के ब्याज नहीं दे पाने से हुआ। कहा कि पांडे ने पीएमओ, वित्त मंत्री जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व फाइनेंस कंपनी से गुहार लगाई। जब कहीं उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। कहा कि फिटनेस, टैक्स और इंश्योरेंस में बढ़ोत्तरी से सब परेशान हैं। बैठक में आदेश पंडित, शंकर शर्मा, विजय अग्रवाल, मांगेराम, अनिल कुमार, सुनील मेजर, कपिल विश्नोई, सत्यनारायण शर्मा, मंगल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें