फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया पतंजलि योगपीठ भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नेपाल से आए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पतंजलि योगपीठ का दौरा किया। उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद हॉस्पिटल, पतंजलि अनुसंधान संस्थान तथा पतंजलि ग्रामोद्योग समेत अन्य विभागों का भ्रमण कर पतंजलि योगपीठ के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेपाल के शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दीपेंद्रनाथ शर्मा ने कहा कि पतंजलि योगपीठ योग और आयुर्वेद को पूरे विश्व में विस्तार दे रहा है। नेपाल में योग और आयुर्वेद का बीजारोपण पतंजलि योगपीठ की ओर से किया जा चुका है। अब उसको बढ़ाना सरकार का काम है।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के अथक परिश्रम से संस्थान नेपाल में दिनों दिन वृद्धि कर रहा है। कहा कि नेपाल में जड़ी-बूटियां प्रचुर मात्रा में होने से पतंजलि योगपीठ के दिशा-निर्देशन में मानवता तथा आरोग्यता के लिए बड़ा काम होगा। काठमांडू में बन रहे नए शहर के विषय में विस्तृत चर्चा करने के साथ ही उन्होंने वहां पतंजलि योगपठ से शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनसेवाओं के लिए संस्थान शुरू करने का आग्रह किया। स्वामी रामदेव नेे इसे स्वीकार करते हुए कहा कि पतंजलि यथासंभव बड़ा कार्य करेगा।
विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि नेपाल में योग, आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार तथा संवर्धन के लिए पतंजलि योगपीठ नेपाल को हर संभव मदद करेगा। कहा कि नेपाल से हमारे मित्रवत संबंध हैं। आगामी वर्षों में पतंजलि नेपाल में चिकित्सा व अनुसंधान के क्षेत्र में वृहद् कार्य करने की योजना बना रही है। पतंजलि योगपीठ, नेपाल फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में विशाल नेटवर्क निर्मित कर चुका है। इसके अतिरिक्त स्वदेशी शिक्षा व चिकित्सा के तहत पतंजलि आयुर्वेद मेडिकल कालेज एवं रिसर्च सेंटर स्थापित होने से रोजगार सृजन के साथ ही जन-साधारण को आरोग्य लाभ भी मिल रहा है। दल का नेतृत्व पतंजलि योगपीठ नेपाल के ट्रस्टी शालिग्राम सिंह ने किया। नेपाली प्रतिनिधिमंडल में काठमांडू उपत्यका विकास प्राधिकरण के विकास आयुक्त डा. भाइकाजी तिवारी, शहरी विकास तथा भवन निर्माण विभाग के उप महानिदेशक पद्म कुमार मैनाली, जीवन सिंह भंडारी, गुरु प्रसाद तिमिलसिना, डा. दिनेश आचार्य, जनकदत्त खनाल, श्रेया खनाल, अंबिका शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें