फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम में देवेंद्र नेगी और गोपाल सिंह ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। स्वर्गीय मनोज पाल कैरम प्रतियोगिता का बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर हॉल में शुभारंभ हुआ। जिला नियोजन समिति के सदस्य मनोज भंडारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले हुए दो मुकाबलों में पीजी कॉलेज के छात्र देवेंद्र नेगी और जीआईसी बैरांगना के प्रवक्ता गोपाल सिंह ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला कोठियालसैंण के देवेंद्र नेगी और पीजी कॉलेज के देवेंद्र नेगी के बीच हुआ, जिसमें देवेंद्र नेगी ने 29-13 व 29-18 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में जीआईसी बैरांगना के प्रवक्ता गोपाल सिंह ने गोपेश्वर के अपनेंद्र रावत को 29-28 और 29-25 से पराजित किया। इस मौके पर वालीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, नवीन कुंवर, रमेश पंखोली आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें