फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में पहुंची जंगल की आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के पास चीड़ के जंगल में लगी आग के बुधवार को आवासीय घरों के पास पहुंच जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फायर सर्विस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से गोपेश्वर, चमोली और नंदप्रयाग क्षेत्र की घाटियों में गहरी धुंध छा गई।
विज्ञापन

पटियालधार मोहल्ले से सटे जंगल में बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग भड़क गई। कुछ ही समय के अंतराल में आग आबादी क्षेत्र में आ गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने से वे आग पर काबू नहीं पा सके। प्रत्यक्षदर्शी मोहित ने बताया कि आग के घरों के पास तक पहुंचने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पूर्वाह्न 11 बजे फायर सर्विस को सूचना दी। गोपेश्वर थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि जंगल में आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें