फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो --------- शांति मार्च निकाल पंचेम लामा की सकुशल वापसी की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। तिब्बती समाज ने 11वें पंचेम लामा के 30वें जन्मदिवस पर विशेष प्रार्थना कर उनकी सकुशल वापसी के लिए दुआ मांगी। तिब्बती महिला संगठन की ओर से नगर निगम सभागार में विशेष प्रार्थना सभा के बाद शांति मार्च निकाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित प्रार्थना सभा में मेयर सुनील उनियाल गामा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंचेम लामा के जन्मदिवस की खुशी के साथ-साथ उनके 24 वर्ष से गायब होने का भी उन्हें गम है। संगठन की अध्यक्ष यंगचन डोलकर ने बताया कि वर्ष 1989 में दसवें पंचेम लामा लोबसंग थिन्लें लुहडुप चोकई ग्यालत्सेन के देहांत होने के बाद धर्म गुरु दलाईलामा ने छह साल के गेडन चौकई नीमा को उन्हीं के पुनर्जन्म की पहचान दी। उन्होंने कहा कि आज पंचेम लामा 30 वर्ष के हो जाते। 24 साल बीत गए, लेकिन उनकी कोई खबर नहीं है। चीनी सरकार अन्यायपूर्ण नीतियों का पालन धार्मिक स्वतंत्रता के लिए ही नहीं बल्कि तिब्बती लोगों के मौलिक मानवीय अधिकारों के हनन के लिए भी कर रही है। पंचेम लामा घोषित होने के बाद चीनी सरकार द्वारा उनका बालावस्था में अपहरण कर लिया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने चीनी सरकार से पंचेम लामा की रिहाई की मांग की। प्रार्थना सभा के बाद तिब्बती समुदाय के लोगों ने शांति मार्च निकाला। निगम सभागार से निकला शांति मार्च बुद्धा चौक, सर्व चौक, तिब्बती बाजार होते हुए नगर निगम में संपन्न हुआ। प्रार्थना सभा में सरदार इंद्रपाल सिंह कोहली, भारत तिब्बत सहयोग मंच के उपाध्यक्ष महेश पांडे, कार्की डोलमा, सोनम ला, नवांग ला, शारदा गुप्ता, पुष्पा रावत, गिरिराज उनियाल, केदारदत्त बंगवाल, रविंद्र पडियार, मधु जैन, पंकज जेटली, कैलाश उनियाल, कांता प्रसाद भंडारी, कुंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें