फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर ठप, पंजीकरण को परेशान बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। सेवायोजन कार्यालय का सर्वर तीन दिन से ठप होने से बेरोजगार पंजीकरण नहीं करवा पा रहे हैं। आलम यह है कि सर्वर के इंतजार में युवाओं को शाम हो जा रही है। उसके बाद उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे से सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण करवाने के लिए युवा पहुंचे थे। लेकिन, सभी को कर्मचारियों ने सर्वर न चलने का हवाला देकर इंतजार करने को कहा। सहस्त्रधारा निवासी कपिल ने बताया कि वह तीन दिन से पंजीकरण करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, सर्वर न चलने से परेशानी हो रही है। सेलाकुई निवासी वंदना ने बताया कि सबसे पहले नंबर का टोकन उन्हें मिला था, लेकिन सर्वर के इंतजार में शाम हो गई। अब मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से सर्वर की दिक्कत आ रही है। जल्द व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें