फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामरीकरण के नाम पर 2

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के रैन-पलबरा मोटर मार्ग पर डामर के नाम पर लाखों का घोटाला उजागर हुआ है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2010 में 1700 मीटर का डामरीकरण कार्य किया है। इसके लिए वर्ष 2016 में 28 लाख 88 हजार का भुगतान किया गया है, लेकिन छह किमी लंबे इस मोटर मार्ग पर इंच भर भी डामर नहीं बिछा है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह द्वारा ली गई सूचना के अधिकार अधिनियम में मिली जानकारी में अधिकारियों द्वारा रैन-पलबरा मोटर मार्ग पर लाखों का घोटाला उजागर हुआ है। अब विभागीय अधिकारी और प्रशासन इस मामले में जांच करने की बात कह रहे हैं। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मिली जानकारी के मुताबिक देवाल-सुयालकोट मोटर मार्ग के रैन से पलबरा को जाने वाले छह किमी लंबे मोटर मार्ग से पलबरा, मेलमिंडा और पोखरीगाड़ के ग्रामीणों को सड़क सुविधा मिलती है, लेकिन सड़क बनने के डेढ़ दशक बाद भी यह मार्ग कच्चा है। वर्ष 2010 में लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मोटर मार्ग पर 17 सौ मीटर डामरीकरण दिखाया गया है, जबकि छह किलोमीटर का यह मार्ग पूरा कच्चा है। इसमें विभाग द्वारा डामरीकरण किया ही नहीं। लोक निर्माण विभाग थराली द्वारा 17 सौ मीटर डामर दिखाया गया है। ग्रामीणों ने मामले में एसडीएम से जांच कर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं एसडीएम सीएस डोबाल ने बताया कि मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी गई है। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के ईई विजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में सड़क पर कहीं भी डामर नहीं है। यह मामला काफी पुराना है। लिहाजा जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें