फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठूड़ और चढ़ीगांव का सेमीफाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खिर्सू विकास समिति की पहल पर आयोजित स्व. एचएन बहुगुणा स्मृति शीतकालीन फुटबाल प्रतियोगिता में आयोजित क्वार्टर फाइनल में कठूड़ और चढ़ीगांव मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गए। इससे पूर्व सोमवार को उल्ली और ओमी इलेवन पौड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच कठूली बी और कठूड़ बीच खेला गया। मोहित के 1 गोल की बदौलत कठूड़ ने मैच जीत लिया। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में खिर्सू और चढ़ीगांव के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में चढ़ीगांव के खिलाड़ियों ने पहले हॉफ में 2 और दूसरे हॉफ में 1 गोल ठोक कर 3-0 से विजय हासिल की। मुकेश कुमार, पंकज, लक्ष्मण और धीरेंद्र सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर पृथ्वी रावत, बेबी रावत, लक्ष्मी देवी, सरवेश्वरी और सुमन नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें