फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरा छोरी, मोरी रखिया खोली... गीत पर झूमे दूनवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नेशनल हैंडलूम एक्सपो में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति ने दून वासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक्सपो में जागर सम्राट ने सुंदरा छोरी, मोरी रखिया खोली.., मेरी बसंती.., शिव जागर.., मिजाजी हौसिया.., राज राजेश्वरी जागर.., नारायणी... आदि लोक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उद्योग निदेशालय की ओर से परेड ग्राउंड में चल रहे एक्सपो में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और लोक गायिका मंजू सुंदरियाल की टीम ने रंगारंग प्रस्तुति दी। भरतवाण जागर और पंवाडा गायन शैली के विशेषज्ञ हैं। उद्योग के निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल ने कहा कि प्रीतम भरतवाण ने उत्तराखंड की संस्कृति को 22 देशों में पहुंचाया है। 2018 में प्रदेश सरकार की ओर से भरतवाण को डॉक्ट्रेट मान्द उपाधि से नवाजा गया। भरतवाण 2011 से अमेरिका के विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर एवं जर्मनी, कनाडा सहित छह विश्वविद्यालयों में मध्य हिमालयी लोक संगीत और वाध्य यंत्रों के माध्यम से हिमालय की संस्कृति को संरक्षित रखने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर उप निदेशक शैली डबराल, मेला अधिकारी केसी चमोली, जगमोहन बहुगुणा, एमएस नेगी, आरके ममगाईं, अनिल गोदियाल, कुंवर सिंह बिष्ट, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एक दिन और चलेगा एक्सपो
परेड ग्राउंड में चल रहा एक्सपो 10 जनवरी तक चलेगा। मेला अधिकारी केसी चमोली ने बताया कि देशभर के 17 राज्यों से आए हथकरघा और हस्तशिल्प बुनकरों के अनुरोध पर एक्सपो को नौ की बजाए 10 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें