ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मंगलवार को भाजपा अंबेडकरनगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता की ओर से कचहरी स्थित शिव मंदिर में हवन कराया गया। इससे पहले घंटाघर में प्रसाद वितरण के बाद वार्ड 23 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर अनिल गोयल, विमला, मनोज जाटव, रोहन चंदेल, अनीता गर्ग, विशाल कुमार, सुबोध थपलियाल, आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।