फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर की किताबें खरीदने को बजट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल का पुस्तकालय विभाग सत्र 2018-19 के पुस्तकों के क्रय और रख-रखाव के बजट की राह ताक रहा है। विवि की ओर से समय पर बजट आवंटन नहीं होने के कारण सेमेस्टर सिस्टम की पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पुस्तकालय विभाग ने विवि को ज्ञापन भेजकर छात्रों के भविष्य को देखते हुए शीघ्र अनुदान राशि जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर में पिछले सत्र से सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम शुरू हो गया है, जिससे विषयों के पाठ्यक्रम में भी संशोधन किया गया है। परिसर को पुस्तकालय के लिए प्रतिवर्ष मिलने वाली वार्षिक अनुदान राशि के बजट का आवंटन अभी तक नहीं हो पाया है। परिसर में सेमेस्टर आधारित पुस्तकें नहीं खरीदी गई हैं। परिसर में स्थानीय छात्रों के साथ ही जम्मू कश्मीर, पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों के छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं, लेकिन पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा ग्रहण करने में छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज सिंह बिष्ट ने बताया कि कुलपति और वित्त अधिकारी को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2018-19 में पुस्तकों, संदर्भ ग्रंथों को क्रय करने और उनके रख-रखाव के लिए एक करोड़ की अनुदान राशि जारी करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले और वर्तमान सत्र में पुस्तकालय को अनुदान राशि निर्गत न होने के कारण सेमेस्टर पद्धति पर आधारित पुस्तकों और संदर्भ ग्रंथों का क्रय नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें