फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील पर कांग्रेसियों ने की जेपीसी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। राफेल रक्षा सौदे के मामले में जेपीसी की मांग और बीते दिन देहरादून में भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। हनुमान चौक पर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर भाजपाइयों ने जिस तरह से हमला किया, वह निंदनीय है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विक्रम पंवार, सोबन सिंह नेगी, साब सिंह सजवाण, खुशी लाल, ममता उनियाल, शांति शाह, कौशल्या पांडेय, आशा रावत, अनिता, नफीस खान, राजेश्वर बडोनी, नवीन सेमवाल, लखबीर चौहान, भगवती रतूड़ी, रमेश चंद्र रतूड़ी, अनीस खान, दिलशाद शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें