तीज कार्यक्रम के लिए ऑडिशन एक को
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से होने वाले तीज कार्यक्रम का ऑडिशन एक सितंबर को होंगे। गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा के सभागार में सुबह 11 बजे से ऑडिशन होंगे। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी ही कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पाएंगे।
नौ सितंबर को महेंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट में होने वाले तीजोत्सव मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी की सदस्याओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। सांस्कृतिक सचिव सुनीता क्षेत्री और देविन शाही ने बताया कि कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए कई ग्रुपों के आवेदन आ चुके हैं। ऑडिशन में चयनित लोग ही मंच पर प्रस्तुति दे सकेंगे। कमेटी की सदस्या प्रभा शाह ने बताया कि ऑडिशन के दौरान ही तीज क्वीन व तीज प्रिंसेस प्रतियोगिता के लिए भी रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।
बैठक में अध्यक्ष मीनू आले, कोषाध्यक्ष कमला थापा, सचिव मीनू क्षेत्री, गोदावरी थापली, पूजा सुब्बा, पूनम गुरुंग, कविता क्षेत्री, सरोज गुरुंग, मधु खनाल, विनीता क्षेत्री, संध्या थापा, आकांक्षा खड़का, गीता श्रेष्ठा, पुष्पा क्षेत्री आदि मौजूद रहे।