फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल एप के जरिए हेगी बिजली बिल की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। यूपीसीएल बिजली बिल की बिलिंग से लेकर उनकी वसूली तक का काम निजी कंपनियों को सौंपने जा रहा है। इसके लिए यूपीसीएल और निजी कंपनी टीडीएस के बीच समझौता भी हो गया है। योजना के पहले चरण में निजी कंपनी बिल वितरण का काम करेगी। जिसके लिए कंपनी को धर्मनगरी के 46 हजार उपभोक्ताओं का डाटा भी मुहैया करा दिया गया है। कंपनी के प्रतिनिधि उपभोक्ताओं को तत्काल बिल मुहैया कराने के साथ ही मौके पर ही मोबाइल फोन के जरिए बिल जमा करवाएंगे। ऐसा करने से अब उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने के लिए दफ्तरों का चक्कर नही काटना होगा।
विज्ञापन

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता बीएस पंवार के मुताबिक उपभोक्ताओं को समय से बिल मिल सके और अपने बिल का भुगतान आसानी से कर सके इसके लिए निजी कंपनी टीडीएस की मदद ली जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधि उपभोक्ताओं के घरों पर जाकर न सिर्फ बिल से संबंधित जानकारी जुटाएंगे वरन मौके पर ही उपभोक्ताओं से बिजली बिल का भुगतान लेकर उसे जमा भी कराएंगे। फिलहाल योजना के पहले चरण में बिल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिशासी अभियंता के मुताबिक टीडीएस कंपनी के प्रतिनिधि मोबाइल एप के जरिए रीडिंग की जानकारी मौके से मास्टर कंप्यूटर को भ्ेाज सकेंगे और मास्टर कंप्यूटर से ही बिल तैयार होकर उपभोक्ताओं को मुहैया कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता के मुताबिक कंपनी को शहर के 46 हजार बिजली उपभोक्ताओं का डाटा मुहैया कराया गया है। यदि योजना धरातल पर उतरती है तो इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने के लिए लाइन लगाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी वरन विभागीय अफसरों, कर्मचारियों को भी काफी हद तक राहत मिल जाएगी। बहरहाल योजना कितनी जल्द धरातल पर उतरती है यह देखने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें