फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटे की टक्कर में अजय अध्यक्ष, गौरव महामंत्री और बलकेश राजोरिया कोषाध्यक्ष चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भीमगोडा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्विवार्षिक चुनाव में कांटे मुकाबले में अजय अरोड़ा को एक बार फिर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। उनके साथ गौरव सचेदवा को महामंत्री और बलकेश राजोरियों का कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। तीनों विजयी पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ खड़खड़ी, पंजाब सिंघ क्षेत्र व भीमगोडा में व्यापारियों को आभार व्यक्त कर के लिए आभार जुलूस निकाला।
विज्ञापन

चुनाव संयोजक गुलशन नैय्यर ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर अजय अरोड़ा को 68 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास को 52 मत मिले हैं। महामंत्री पद पर गौरव सचदेवा को 79 मत मिले और उनके प्रतिद्वंदी निर्वतमान महामंत्री वैभव सुखीजा को 36 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर बलकेश राजोरिया को 74 और उनके प्रतिद्वंद्वी अनुज गुप्ता को 54 मत प्राप्त हुए हैं। मतदान पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोट डाले गए और 3 बजे से सायं 4 बजे तक चुनाव संचालन मंडल ने मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया। चुनाव संचालन में संयोजक गुलशन नैय्यर, अनिल शर्मा, अशोक गुप्ता, कृष्ण कुमार सूरी शामिल थे। व्यापार मंडल के निर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारी नेता डा. श्यामलाल पुरी, रवि जैन, राजेंद्र जैन, राकेश बजरंगी, तरुण नैय्यर, शिवकुमार कश्यप संजीव नैय्यर, हरीश मल्होत्रा, श्माम सचदेवा आदि व्यापारियों न बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें