फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी भगोती में आयोजित हुआ बहुउदश्यीय शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। शनिवार को जिलाधिकारी आशीष जोशी की अध्यक्षता में न्याय पंचायत भगोती के जीआईसी भगवती में आयोजित किए गए बहुउद्देशीय शिविर में 70 शिकायतें दर्ज की गई।
विज्ञापन

शिविर में डीएम ने अधिकारियों से जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों के माध्यम से जन शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में 13 विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों से ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 54 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास ने मौके पर 28 पूर्व सैनिक व वीर नारियों के कैंटीन कार्ड तथा 22 पेंशन प्रकरणों का निस्तारण कर 5 पूर्व सैनिकों का पंजीकरण किया गया।
शिविर में बाल विकास परियोजना की ओर से जय गोपीनाथ कला संगम की टीम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने पलायन पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख अंशी देवी, जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह, वनाधिकारी एनएन पांडेय, डा. लोकेश कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल, जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, तहसीलदार मणिक लाल भेंतवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला रावत, प्रधान मनमोहन सिंह, विमला देवी,कमला देवी, जयवीर कंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें