फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांग-धारी मोटर मार्ग पर गिरा मलबा बना जान लेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के डांग-धारी मोटर मार्ग पर अभी तक विभाग ने सड़क पर गिरे मलबे को नही हटा पाया है, जिससे मार्ग कई जगहों पर तंग व संकरा होने से आए दिन दुघर्टनाओं की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

विकासखंड कीर्तिनगर के दो दर्जन से भी अधिक गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने वाला डांग-धारी मोटर मार्ग वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बरसात से पूर्व डांग-धारी मोटर मार्ग पर सड़क के अंधे मोड़ों का सुधारीकरण व चौड़ीकरण का कार्य करवाया गया, लेकिन सड़क सुधार का यह कार्य वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सुधारे गए मोड़ों पर मलबे के ढेर होने से इन स्थानों पर सड़क संकरी व तंग हो चुकी है, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी हुई है। छह माह पूर्व पैदा हुई समस्या पर अब लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगमोहन सिंह चौहान ने बताया कि सड़क से शीघ्र ही मलबे हो हटा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें