फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के दुरुस्त करने में लगेंगे 100 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

टास्क फोर्स की ओर से शहर से अतिक्रमण हटाने के बाद सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही विभिन्न तारों और पेयजल लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इसके अलावा सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एमडीडीए कार्यालय में बैठक हुई। इसमें उन्होंने सड़कों से अतिक्रमण हटाने के बाद उसके सौंदर्यीकरण के लिए लोनिवि और जल संस्थान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुधार योजना में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी सड़कों के सौंदर्यीकरण, शहर की समस्याओं को स्मार्ट समाधान से जोड़ने के लिए अपने सुझाव दिए। बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, एमडीडीए सचिव पीसी दुमका, लोनिवि के मुख्य अभियंता (देहरादून) राजेंद्र गोयल समेत यूपीसीएल, जल संस्थान, शहरी और परिवहन योजना विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लिया। सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए आज फिर बैठक बुलाई गई है, जिसमें बजट पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

--
बैठक में आए सुझाव
- लोनिवि को यूपीसीएल और जल संस्थान की मांग के अनुसार सड़कों का आगणन करना चाहिए।
- विभिन्न तारों और पेयजल लाइनों को भूमिगत किया जाए।
- यूपीसीएल और जल संस्थान अपने सुझाव और भविष्य की परियोजनाओं के बारे लोनिवि को जानकारी दे।
- ईसी रोड और डीएवी रोड को स्मार्ट सड़क बनाने के लिए वित्तीय सहायता का कुछ हिस्सा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के जरिये दिया जाए।
- आवागमन को सुगम बनाने के लिए डीएवी रोड पर एकतरफा यातायात योजना के प्रावधान को लागू किया जाए।
- सभी सड़कों पर एचटी, एलटी और अन्य उपयोगिता के लिए नलिकाओं (डक्ट) का प्रावधान किया जाए।
- शहर में पानी के स्तर को बढ़ाने के लिए पानी रिचार्ज के लिए गड्ढे बनाए जाएंगे, जिसका ब्योरा जल संस्थान, लोनिवि को दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें