फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटकुल से जुड़ी निर्माण कंपनी को काली सूची में डालने की तैयारी, नोटिस जारी ्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के अभियंताओं के साथ मारपीट के मामले में आरोपी कर्मचारियों से जुड़ी कंपनी को काली सूची में डालने की तैयारी है। इस संबंध में प्रबंध निदेशक की ओर से कंपनी को नए सिरे से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बता दें, पिटकुल के पिरान कलियर स्थित 220केवी सब स्टेशन से जुड़े अवर अभियंताओं के साथ निर्माण कार्यों से जुड़ी कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने मारपीट की थी। इस प्रकरण में पिटकुल के 70 से अधिक सहायक व अवर अभियंताओं ने ऊर्जा सचिव को ज्ञापन सौंपकर संबंधित कंपनी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। प्रथम दृष्ट्या मारपीट में पिटकुल के कुछ अफसरों की भी मिलीभगत सामने आयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिटकुल के निदेशक आशीष कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया, लेकिन आशीष कुमार पर संलिप्त विभागीय अधिकारियों को बचाने और संबंधित कंपनी के खिलाफ किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं करने के आरोप लग गए। बहरहाल अब इस प्रकरण में कंपनी के खिलाफ नए सिरे से कार्रवाई की तैयारी है। पिटकुल के प्रबंध निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने कंपनी को नए सिरे से नोटिस जारी किया है। नोटिस में संबंधित प्रकरण में कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं प्रबंध निदेशक ने नोटिस जारी करने के बाद पिटकुल में तरह तरह की चर्चा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें