फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा संरक्षण के लिए जारी रहेगा अनशन : सानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा संरक्षण के लिए जारी रहेगा अनशन : सानंद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गंगा में खनन और बड़े बांध निर्माण के विरोध में अनशन कर रहे स्वामी सानंद ने कहा कि वे आखिरी सांस तक आंदोलन करते रहेंगे। अनशन के दौरान मंगलवार को प्रशासन ने उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गंगा संरक्षण के लिए 22 जून से स्वामी सानंद हरिद्वार स्थित मातृ सदन में अनशन पर बैठे थे। मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ने का अंदेशा होने पर प्रशासन ने उन्हें पहले जौलीग्रांट और फिर वहां से दून अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार को उनकी कई तरह की जांचें हुई। सभी जांचों की रिपोर्ट नार्मल बताई गईं हैं। इस दौरान स्वामी सानंद ने बताया कि अनशन समाप्त करने के लिए उन्हें केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी पत्र लिखा है। साथ ही गंगा मामले में सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है, लेकिन जब तक केंद्र सरकार गंगा के संरक्षण के लिए नियम नहीं बनाती तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि आईआईटी के प्रो. जीडी अग्रवाल अब स्वामी सानंद के नाम से जाने जाते हैं। वह काफी समय से जन कल्याण के कार्यों में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें