ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में रविवार को रिएलिटी शो मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड फेम-2018 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें विनय बाली मिस्टर और उन्नति पटेल ने मिस उत्तराखंड फेम का खिताब हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को एक लाख रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। फेम वर्ल्ड एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित ग्रैंड फिनाले की निर्याणक मंडल में इंडियन एक्टर व बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में भरपूर टैलेंट है, जो उन्हें ग्रैंड फि नाले में देखने को मिला। इससे पहले रुड़की, हरिद्वार, विकासनगर, नैनीताल व ऋषिकेश समेत क ई राज्यों से चुने गए प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में जलवे दिखाए। फस्ट रनरअप सारंग, जया रही और सेकंड रनरअप योगेश, यश, संगीत रहीं। इस मौके पर पारस, अभिजीत, आदित्य, रौनक, आयुष, अभिषेक समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।