ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रही कुकरेती भ्रातृ मंडल समिति की पारिवारिक पत्रिका के विमोचन अवसर पर सदस्यों ने पलायन रोकने का संकल्प लिया। इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।
कुकरेती भ्रातृ मंडल समिति की ओर से रविवार को राजा रोड स्थित गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने समिति के कार्यों की सराहना की और कृषि विभाग की ओर से सामाजिक कार्यों के लिए सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती कु मार ने भी सामाजिक कार्यों में सहयोग की बात कही। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने पलायन रोकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कुक रेती भ्रातृ मंडल के अध्यक्ष सुंदर श्याम कुकरेती, महावीर प्रसाद कुकरेती, वीपी कुकरेती, आत्माराम कुकरेती, दिनेश कुकरेती, संजय कुकरेती, राजेश कुकरेती, उमाशंकर कुकरेती, राजेश कुकरेती आदि मौजूद रहे।