फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में धुला मैच, दोनों टीमों को एक-एक अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित यूसीए सीनियर (इंटर डिस्ट्रिक्ट) स्टेट चैंपियनशिप में रविवार को ग्रुप डी का पहला मैच बारिश में धुल गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में ग्रुप—डी का पहला मैच चंपावत और चमोली के बीच हुआ। टॉस जीतकर चंपावत ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले खेलते हुए चमोली की टीम 28.3 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गिरीश ने 31 और रवि नेगी ने 29 रनों का योगदान दिया। चंपावत के लिए विशाल ने सर्वाधिक पांच, दीपक और विशाल ने दो-दो विकेट चटकाए। 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपावत की टीम 2.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर छह रन ही बना पाई थी कि बारिश हो गई। इसके चलते मैच को रोकना पड़ा। मैच नहीं होने की स्थिति में अंपायरों ने दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें