फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- सिटी में एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के नाम से है- बुजुर्गों की

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बुजुर्गों की देखभाल के लिए एसजीआरआर विश्वविद्यालय सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। इसके लिए श्री गुरु राम राय विवि और फ्रें ड्स ऑफ हिमालया ट्रस्ट के बीच करार हो गया है। करार के तहत दोनों संस्थान बुजुर्गों को सेवाएं देने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ. पीताम्बर प्रसाद ध्यानी व फ्रें ड्स ऑफ हिमालया ट्रस्ट के सीईओ प्रेम बहुखंडी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

श्री गुरु राम राय विवि के कुलपति डॉ. पीताम्बर प्रसाद ध्यानी ने बताया कि वृद्धावस्था के दौरान बुजुर्गों को आवश्यक सेवा उपलब्ध कराने के लिए दो चरणों में कार्य किया जाएगा। एसजीआरआर विवि के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में तीन माह का सर्टिफि केट कोर्स 15 मई 2018 से शुरू किया जा रहा है। कोर्स में 25 से 40 वर्ष की विधवा, परित्यक्ता व जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के तहत स्वास्थ्य सहायिका के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रतिवर्ष उत्तराखंड की 100 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। कोर्स के दौरान महिलाओं को बुजुर्गों की देखभाल, सामान्य उपचार, उनको सभी आवश्यक सुविधाएं घर में ही उपलब्ध कराने के तौर तरीके के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद फ्रें ड्स ऑफ हिमालया ट्रस्ट ऐसी प्रशिक्षित महिलाओं के आर्थिक उन्नयन के लिए रोजगार उपलब्ध कराएगा। इस समझौते के तहत उत्तराखंड की जरूरतमंद महिलाओं को जहां आत्मनिर्भरता के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, वहीं वृद्धजनों को प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेविकाएं घर पर ही उपलब्ध हो पाएंगी। इस दोहरे लाभ से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें