फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की संस्कृति से जुड़ी हैं स्वर्णकारों की जड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड एवं जिला स्वर्णकार संघ की ओर से सम्मान समारोह आयोजन रविवार को आईएसबीटी के पास स्थित एक होटल में हुआ। इस मौके पर उत्तराखंड एवं जिला स्वर्णकार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति से स्वर्णकारों का गहरा नाता रहा है। स्वर्णकारों का समाज के उत्थान में गहरा योगदान है। विशिष्ट अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि स्वर्णकारों ने जिस तरह से सोने को तराशने का काम किया है उसी तरह वह कांग्रेस पार्टी से जुड़कर पार्टी को नई दिशा देने का काम करें। भारतीय स्वर्णकार संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया और स्वर्णकारों के हितों से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा आर्टिजन कार्ड की विस्तार से जानकारी दी। समारोह को सरदार हरभजन सिंह, विश्वनाथ कोहली पंकज मिशन समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय स्वर्णकार संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष साजन लावट का अभिनंदन किया गया। इसके अलावा समाज से जुड़े वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनंत वर्मा, रंजीत सिंह, अभिषेक जैन, शुभम वर्मा, प्रभात रस्तोगी, इमरान, डिंपल, अनिल रस्तोगी, प्रमोद वर्मा, मनमोहन, बादल जैन, राकेश वर्मा, गुरमीत सिंह, जसवीर मनोत्रा, नीरज रस्तोगी, अशरफ अली, सुमित खेरा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड एवं जिला स्वर्णकार संघ कार्यकारिणी गठित
सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड स्वर्णकार संघ और जिला स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इसमें उत्तराखंड स्वर्णकार संघ में हरभजन सिंह सोढ़ी को प्रदेश संरक्षक, विश्वनाथ कोहली को प्रदेश अध्यक्ष, पंकज मेसोन को प्रदेश महासचिव, अशोक सेन को कोषाध्यक्ष, रणजीत सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, योगेंद्र पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज वर्मा को प्रदेश सचिव, विजय चौहान को सचिव, राकेश वर्मा को प्रदेश प्रभारी, नरेंद्र रस्तोगी को मीडिया प्रभारी, मनमोहन मल्होत्रा को प्रसार मंत्री, राकेश वर्मा को गढ़वाल मंडल व अजय कुमार को कुमाऊं मंडल का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जिला स्वर्णकार संघ की कार्यकारिणी में सुभाष रस्तोगी को जिला संरक्षक, पंकज मेसोन को जिलाध्यक्ष, विनोद कक्कड़ को जिला उपाध्यक्ष, अशोक वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, सुमित खेरा को महासचिव, हेम रस्तोगी को कोषाध्यक्ष, अभिषेक जैन को जिला सचिव, गौरव वर्मा को सचिव, कुलदीप वर्मा को सह सचिव, काफी खान, तपन, दिलीप यादव को जिला संयोजक, गुरमीत को प्रचार मंत्री, अजय वर्मा को प्रसार मंत्री घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें