फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीलिंग चिकित्सा पद्घति को बढ़वा दे सरकार -जगद्गुरू राजराजेश्वराश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जगद्गुरु आश्रम के परमाध्यक्ष जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम का कहना है कि सरकार को हीलिंग चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए। इससे न सिर्फ बीमारियों से निजात मिलेगी, वरन पुरातन भारतीय चिकित्सा पद्धति भी संरक्षित होगी। जगद्गगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम हीलिंग चिकित्सक डा. अजय मगन को सम्मानित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।
कहा कि डा. मगन पूरी दुनिया में बिना दवाइयों के निशुल्क उपचार कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ 50 भारतीयों में उन्हें भी सम्मानित किया गया है। महाराज ने कहा कि डा. अजय मगन राष्ट्र का गौरव हैं और हीलिंग पद्धति से नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आज के परिवेश में प्रत्येक घर में कोई न कोई बीमारी से ग्रसित है, ऐसे में अच्छी चिकित्सा नि:शुल्क मिल जाए तो बड़ी सेवा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना दवाइयों के हीलिंग पद्धति से लोगों का उपचार करना आज के दौर में बेहतरीन उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष तौर पर सजग रहने की जरूरत है। कहा कि हीलिंग चिकित्सा पद्धति ऋषि मुनियों की देन है। इस मौके डा. अजय मगन को उनके चिकित्सीय क्षेत्र में बेहतर प्रयासों के चलते जगद्गुरु आश्रम के परमाध्यक्ष जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम, स्वामी हरिचेतनानंद, महंत कमलदास समेत कई संतों महंतों ने शॉल ओढ़ाकर व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महंत कमलदास समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें