गोपेश्वर। भाजपा नगर कार्यकारिणी की ओर से शनिवार को कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक आगामी अप्रैल माह में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर मंथन किया गया। साथ ही नगर निकाय चुनाव में जीत को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेंद्र ममगांई ने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय के चुनाव में जीत के लिये बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को एकजुट कर कार्य करने की बात कही। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट ने पार्टी के हित के लिये संगठन को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस मौके पर पार्टी के नगर महामंत्री सतेंद्र असवाल, विनोद कनवासी, अनुसूया प्रसाद भट्ट, सुधा बिष्ट, चंद्रकला तिवाड़ी, अनीता डिमरी, रघुवीर बिष्ट और नवल भट्ट आदि मौजूद थे।