श्रीनगर। जीआईसी धारी ढुंढसिर, किलकिलेश्वर और कालौ के विशेष एनएसएस शिविर में सफाई अभियान और नृत्य-नाटिका प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
राजकीय इंटर कॉलेज कालौ का सात दिवसीय शिविर कालौ गांव में शुरू हुआ। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य परितोष रावत ने बताया कि गत वर्ष सर्वश्रेष्ठ एनएसएस इकाई का पुरस्कार मिला है। विशेष शिविर में 108 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर आयुश पंत के ग्रुप सीआईडी ने नंदा देवी राजजात की झांकी, राकेश एवं सविता के ग्रुप इंडियन व कमांडिंग ने जल प्रदूषण पर नाटक नायरा ग्रुप ने गढ़वाली नृत्य, बंधन ग्रुप ने पहाड़ी संस्कृति पर आधारित नृत्य ,प्रेरणा ग्रुप ने स्पर्श गंगा पर नाटक और विश्वास ग्रुप ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
जीआईसी धारी ढुंढसिर का विशेष शिविर ग्राम पंचायत पालकोट में शुरू हुआ। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही गांव में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी मेहरबान सिंह पंवार ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की।
जीआईसी किलकिलेश्वर का विशेष शिविर सांक्रो में चल रहा है। इस दौरान स्वयंसेवियों ने गांव में पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी शिव प्रसाद रतूड़ी, सुरेंद्र कठैत, जोत सिंह बंगारी, कमलेश थपलियाल, कुलदीप चौहान और आदित्य घिल्डियाल आदि मौजूद थे। वहीं जीआईसी हिसरियाखाल के एनएसएस शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी जगमोहन पवांर ने गंगा स्वच्छता तथा स्वच्छता अभियान में छात्रों को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की बात कही। शिविर में सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी संदीप को चुना गया। ब्यूरो