फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन स्कूल और पाथवेस दिल्ली ने अगले दौर में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पीसी बत्ता मेमोरियल ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीतकर एशियन स्कूल, देहरादून और पाथवेस दिल्ली की टीम ने लीग चरण अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
सोमवार को कसिगा स्कूल में पहला मैच पाथवेस दिल्ली और वाईपीएस मोहाली के बीच खेला गया। वाईपीएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाथवेस ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 119 रन बनाए। यशवर्द्धन ने सर्वाधिक 35 और पुन्या मेहरा ने 26 रन बनाए। वाईपीएस की ओर से गुरुचरण ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईपीएस की टीम निर्धारित ओवरों में 83 रन ही बना सकी और उसे 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आयुष गोयल ने 30 रन का योगदान दिया। पाथवेस के पुन्या मेहरा ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच एशियन स्कूल और सीएमएस लखनऊ के बीच खेला गया। एशियन स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 126 रन बनाए। गौरव जोशी ने 36 और एकलव्य गुप्ता ने 27 रन की पारी खेली। जवाब में सीएमएस लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 74 पर ऑलआउट हो गई और उसे 52 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। विपुल ने 20 और रजत ने 17 रन बनाए। एशियन स्कूल की ओर से अनमोल ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें