फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में 20 को होगी एलपीजी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में 20 को होगी एलपीजी पंचायत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की सफलता को देखते हुए सरकार ने 20 अप्रैल को उज्जला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उज्ज्वला दिवस पर प्रदेश भर में सभी गैस एजेंसियां अपने क्षेत्र में एलपीजी पंचायत का आयोजन करेंगी, जहां एलपीजी, उज्ज्वला योजना, एलपीजी के सुरक्षित उपयोग आदि की जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के डिस्ट्रिक नोडल आफिसर उत्तरकाशी अमित कुमार (प्रबंधक बिक्री अधिकारी) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को सभी गैस एजेंसियां अपने क्षेत्र में एलपीजी पंचायत का आयोजन करेंगी। जिसकी तैयारियां एजेंसी वालों ने शुरू कर दी है। अमित कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी के सात गांवों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की गैस एजेंसियों द्वारा एलपीजी पंचायत का आयोजन कर रही है। पौंथी व धारकोट को धुआं रहित घोषित किया है। अभी तक इस कंपनी ने उत्तराकाशी जिले में 6930 उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन बांटे दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें