ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
गर्मियों में संकटग्रस्त इलाकों में होने वाली पेयजल किल्लत के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के जल संस्थान को तीन करोड़ रुपये मिलेंगे। जल संस्थान के प्रस्ताव पर शासन ने तीन करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दे दी है।
जल संस्थान ने प्रदेश में संकटग्रस्त 633 योजनाओं और 1844 इलाकों को चिन्ह्ति किया है। गर्मियों में पेयजल किल्लत के दौरान इन इलाकों में पानी की आपूर्ति को टैंकर, जनरेटर आदि की व्यवस्था करने को संस्थान ने 14 करोड़ 27 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया शासन से तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही बजट जारी होने की उम्मीद है। बजट मिलते ही संकटग्रस्त योजनाओं और इलाकों में काम शुरू हो जाएगा।