ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सुमेरू वरदान कप-2018 में सोमवार को कंबाइंड सर्विसेज ने पीईटी एजुकेशन की टीम को 32 रनों से शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मुकाबले में बीएसएनएल ने प्रीतिका प्रिंटर्स की टीम को पांच विकेट से हरा दिया।
दून क्रिकेट एकेडमी कुआंवाला के मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीईटी एजुकेशन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 156 रन बनाए। कुलदीप ने 39, विपिन ने 38 और अशोक ने 31 रन बनाए। कंबाइंड सर्विसेज के आरपी चौधरी ने तीन, संजय ने दो और शुभम ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कंबाइंड सर्विसेज की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। अनूप बिष्ट ने 42, प्रवेश ने 28 और पवनपाल ने 21 रन बनाए। पीईटी के कुलदीप ने तीन, हुकुमदीन व अजय नैथानी ने दो-दो विकेट लिए।
दूसरे मुकाबले में प्रीतिका प्रिंटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 148 रन बनाए। दीपक ने 63, संजय ने 35 और आशीष ने 13 रन बनाए। बीएसएनएल के भुप्पी ने तीन और विजय व संजय ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसएनएल की टीम ने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। विवेक पंत ने 61, मनमोहन ने 14, विजय ने 15 और नितिन ने 14 रन बनाए। प्रीतिका प्रिंटर्स के दीपक ने दो और राजेंद्र व सलमान ने एक-एक विकेट लिया।
.................................