फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के सामने देंगे गाने की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राज्य के शिक्षकों ने योग और स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए एक गाना तैयार किया है। जिसे स्कूल के बच्चों ने गाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने गाने की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए तैयार किये गए इस गीत को हल्द्वानी के अभय मेहरा, चेतना भट्ट, गौरांशी जोशी, नवेंदु जोशी और दीपिका जोशी ने गाया है। ये सभी बच्चे हल्द्वानी के विभिन्न स्कूलों में पढ़ते हैं। गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नदियों की सफाई, भोजन से पहले साबुन से हाथ धोना, योग करने, खुले में शौच नहीं करने, पॉलीथिन का प्रयोग न करने और पौधरोपण आदि विषयों पर विशेष जोर दिया गया है। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र के डीएन भट्ट ने बताया कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस गीत को प्रस्तुत किया जाएगा। गीत को तेलगू, तमिल, कन्नड, मलियालम, उड़िया, बांग्ला, मराठी, पंजाबी, कश्मीरी सहित देश की सभी क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद कर रिकार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन

.............................
ये है गीत की लाइनें
चम-चम चमकेगी, ये सब अपने आप करेंगे बापू हम कहना है लोगों ने कुछ तो कहना है, कहा-सुना सब माफ करेंगे बापू हम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें