फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाव्रत के एलान में निर्भीक पुलिस का सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस में महाव्रत के एलान पर चमोली जिले के दो सिपाहियों की निलंबन की कार्रवाई के बाद से पुलिस जवानों में हड़कंप मचा है। निलंबन सिपाहियों में से एक पुलिस ऑफिस में कार्यरत है जबकि दूसरा पुलिस की निर्भीक यूनिट में तैनात है। चमोली जिले की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट अभी अवकाश पर हैं, जिससे इस मामले में आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई है। एसपी के आने के बाद ही मामले में कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष 17 सितंबर को पुलिस की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम से एक गोपनीय पत्र मीडिया को भेजा गया था, जिसमें जिक्र किया गया था कि पुलिस कर्मियों की वेतन समेत विभिन्न समस्याओं का पांच जनवरी तक निस्तारण न होने पर प्रदेश में पुलिस कर्मियों की ओर से महाव्रत रखा जाएगा। चमोली के दो सिपाहियों की ओर से सोशल मीडिया के जरिए महाव्रत से जुड़ी पोस्ट डाली गई थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। चमोली जिले का अतिरिक्त प्रभार देख रहे रुद्रप्रयाग के एसपी पीएन मीणा का कहना है कि इस मामले में चमोली पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट को ही आगे की कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें