ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
पांचवीं से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित मैथ्समेनिया कार्यशाला के होनहारों को अविरल क्लासेज आज सम्मानित करेगा। जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह से पहले कक्षा छह से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए मोटिवेशन सेमिनार भी आयोजित होगा।
अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि ‘मैथ्समेनिया’ वर्कशॉप में कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं और 8वीं के छात्र-छात्राओं को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य बच्चों के दिमाग से गणित का डर निकालना था। उन्होंने कहा कि गणित एक कठिन विषय माना जाता है। हालांकि, इसकी बारीकियां और शॉर्टकट्स सीख लिए जाएं तो यह खासा आसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में कक्षा पांच से आठ तक के 85 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।
बच्चों को लॉजिकल थिंकिंग, ग्रूमिंग बेसिक साइंस, थिंकिंग एबिलिटीज, गणित के मुख्य बिंदुओं जैसे शॉर्ट ट्रिक्स ऑन एडिशन, मल्टीप्लीकेशन, डिविजन, टेबल सडिविजिबिलिटी टेस्ट ऑफ नंबर्स, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन परसेंटेज, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन प्रॉफिट एंड लॉस, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन एवरेज, टाइम एंड डिस्टेंस, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन कंपाउंड इंटरेस्ट, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन रेशियो एंड प्रोपोरेशन, मैजिक स्क्वॉयर, यूनिट्स एंड कनवर्जन की जानकारी दी गई। बच्चों को सिखाया गया कि वह कैसे अपनी गणना की क्षमता को विकसित कर सकते हैं। दोनों वर्गों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले होनहारों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।